फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के ऋण बांटे जाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा क्रेडिट कैंप का वंदन गार्डन में आज होगा आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की लंबित ऋण पत्रावलियों का समय से निस्तारण कर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैंकों द्वारा जो भी ऋण पत्रावलियां बिना किसी ठोस कारण के अस्वीकृत की गई हैं, उन पर पुनर्विचार करते हुए समय से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी बैंक समय से ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत एवं वितरित करें। जनपद का ऋण जमानुपात, वार्षिक ऋण योजना 2021-22 की समीक्षा, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम मुद्रा ऋण योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना एवं सभी रोजगार परियोजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार समेत मेगा क्रेडिट कैंप की विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक वीएस राणा ने बैंकों का ऋण जमा अनुपात व व्यवसाय वार्षिक ऋण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 की उपलब्धि बताई। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन वंदन गार्डन में होगा। इस कैंप में एमएसएमई व सरकार प्रायोजित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के जरिए ऋण स्वीकृत के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम/ परियोजना अधिकारी डूडा पूजा यादव, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बैंको के जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंकों को मिला 100 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य
स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया जाएगा। कैंप में जनपद को 100 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया जाना निर्धारित है, जिसमें इंडियन बैंक 15 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा आठ करोड़, बैंक ऑफ इंडिया छह करोड़, सेंट्रल बैंक तीन करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक दो करोड़, पंजाब नेशनल बैंक 10 करोड़, पंजाब एंड सिंध बैंक पांच करोड़, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 12 करोड़, केनरा बैंक पांच करोड़, यूको बैंक दो करोड़, यूनियन बैंक आठ करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र एक करोड़, आईसीआईसी बैंक तीन करोड़, एक्सिस बैंक तीन करोड़, एचडीएफसी तीन करोड़, आईडीबीआई बैंक एक करोड़, जिला सहकारी बैंक आठ करोड़ व आर्यावर्त बैंक को 15 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें