फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंखे की मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान संचालक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर चार गांधी नगर निवासी अली असगर (26) इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करीब तीन वर्षों से चलाते थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी अली असगर अपने दुकान संचालन व बिजली चलित सामानों की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे एक पंखे की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झलस गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अली असगर को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें