फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के धर्मसमाधा गांव के पास बृहस्पतिवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया निवासी प्रमोद चौहान (25) और मुर्तुजा (32) बाइक से कहीं जा रहे थे। धर्मसमधा गांव के पास बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। माैजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। मुर्तुजा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दियया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें