करंट लगने से युवक की मौत
फाजिलनगर(कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा ग्राम सभा निवासी एक ब्यक्ति पंखा बनाने के दौरान शनिवार की शाम करंट की चपेट में आ गया। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस गांव के निवासी श्रीनिवास कुशवाहा (48) इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते थे। शनिवार को शाम करीब चार बजे वह अपने घर का पंखा सही कर रहे थे। उसी दौरान पंखे में करंट उतर गया, जिसके चपेट में आने से वह पंखे से चिपक गए। कुछ देर बाद जब वह जमीन पर गिरे तो आवाज सुन उनकी पत्नी उनके पास पहुंची तो उन्हें बेहोश पड़े देख चिल्लाने लगीं। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डाक्टर ने श्रीनिवास को मृत घोषित कर दिया। श्रीनिवास के चार बच्चे हैं। इस संबंध में पटहेरवा एसओ सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।