फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के भठहीं खुर्द में रविवार को भाजपा के चौरा मंडल की बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा समाज के अन्तिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र और संचालन मंडल उपाध्यक्ष अमिताभ मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामबृक्ष गिरी, महेंद्रनाथ उपाध्याय, ज्ञानेश्वर द्विवेदी ‘दीपक, सुरेंद्र कुशवाहा, सत्यम शुक्ला, शिवनारायण शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, सरिता मिश्रा, विकास पांडेय, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें