फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा युवक, दिन में कराई शादी

Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। प्रेमिका से मिलने शनिवार की रात गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देर रात तक पारिवारिक बातचीत और पंचायत के बाद रविवार सुबह गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। पूरे घटनाक्रम की इलाके में दिनभर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

खड्डा नगर पंचायत के राजू गुप्ता का क्षेत्र के एक गांव की युवती से कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों मोबाइल फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। शनिवार की रात युवक बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। देर रात घर के अंदर दोनों के होने की जानकारी युवती की मां को हुई तो उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें