फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों की कार्यप्रणाली में महिला थाना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों की कार्यप्रणाली में महिला थाना प्रथम
विज्ञापन

- आमजन की राय लेकर थानों को दिए गए नंबर
- पांचवें नंबर पर पडरौना कोतवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर जिले में थानों की कार्यप्रणाली के लिए हुए पोल में पोल में महिला थाना को पहला स्थान मिला है। थाना कोतवाली हाटा को दूसरा और अहिरौली बाजार को तीसरा स्थान मिला है।
जटहां बाजार को चतुर्थ, कोतवाली पडरौना को पांचवें, कुबेरस्थान को छठवें, तुर्कपट्टी सातवें, थाना रामकोला को आठवें, तरयासुजान को नौवें, थाना खड्डा को 10वां, थाना कप्तानगंज को 11वां, थाना विशुनपुरा को 12वां, थाना कसया को 13वां, थाना बरवापट्टी को 14 वां, थाना पटहेरवा को 15वां, थाना नेबुआ नौरंगिया को 16वां, थाना सेवरही को 17वां और थाना हनुमानगंज 18वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

11 जून से 17 जून तक कुशीनगर पुलिस की तरफ से थानावार पोल कराया गया था। ऑनलाइन पोल में आम लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस ने ट्विटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर फीडबैक का मूल्यांकन किया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायत कर्ताओं के सुझाव लिए गए। जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर और एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया। लोगों से पूछा गया कि केस दर्ज होने के बाद वह कार्रवाई से संतुष्ट या हैं या नहीं। इसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस पोलिंग का उद्देश्य जनता से प्राप्त सुझावों का उपयोग करके कुशीनगर जनपद के पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाते हुए जनप्रिय और व्यवहारकुशल बनाना है।
जिन थानों की स्थिति खराब है। उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए समीक्षा की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें