फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया जागरूक

Wed, 11 Dec 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थानों की महिला सुरक्षा दल ने पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया।इसके तहत मंगलवार को नपद के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा दल की ओर से थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/स्कूल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें