फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग उसे मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पांच बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी 55 वर्षीय कुअरी देवी घर में लगे बिजली के बोर्ड की सफाई कर रही थीं। उसी दौरान बिजली का बोर्ड टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे बिजली के बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आने से कुअरी देवी अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। जानकारी होने पर परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें