फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने गए पति की मौत

Wed, 18 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामवृक्ष की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।संवाद 
विज्ञापन
हाटा/अहिरौली बाजार। क्षेत्र के भैंसही चौराहे पर मंगलवार को एक अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर धूस टोला रामकटोरी निवासी 55 वर्षीय रामवृक्ष मद्धेशिया मंगलवार को सुबह करीब सात बजे बाइक से पत्नी कमलावती देवी के साथ अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैंसही बाजार चौराहे पर दांत झड़वाने गए थे। वहां से वह घर जा रहे थे। भैंसही चौराहे के एक चाय की दुकान पर रुके। चाय पीकर जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट पोल के पास एक लोहे के ठेले के संपर्क में आ गए। ठेला में पहले से करंट उतरा था। पहले कमलावती देवी करंट की चपेट में आ गईं। यह देखकर कमलावती को पति रामवृक्ष छुड़ाने लगे तो उनकी पत्नी तो बच गईं, लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद अचेत होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर आए अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने रामवृक्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भैंसही चौराहे पर ठेले के अतिक्रमण से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठेला लगाने वाले लोगों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटी है। जिस लोहे के ठेले में करंट उतरा हुआ था। उस ठेले का मालिक काफी दिनों से उसपर दुकान नहीं लगा रहा था। इस संबंध में एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें