फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार-पोल बदलने के लिए प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बाबूराम चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव में दुर्घटना को न्योता दे रहे जर्जर पोल और तार को बदलने के लिए गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बाबूराम चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


इनका कहना था कि यदि पोल-तार जल्द नहीं बदला गया तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है। चौबेया पटखौली गांव में दस वर्ष पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत तार-पोल लगाए गए थे।

लेकिन इतने ही वर्षों में तार-पोल जर्जर हो गया है। दस दिन पहले तार टूटकर बाबूराम चौराहे पर गया गया था, जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे थे। इन लोगों ने तार-पोल नहीं बदले जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस दौरान अरविंद कुमार, सागर, बंधू कुशवाहा, जवाहर, गेंदा, भुखल, दु:खी, हीरालाल, वीर बहादुर, गुड्डू, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जेई दिलीप मौर्या का कहना है कि तीन दिन के अंदर ही तार-पोल ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें