फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा साफ करने नदी में उतरे नौजवान

Thu, 09 Jun 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
युवाओं ने नदी से जलकुंभी और अन्य खरपतवार बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। पौराणिक मान्यता से जुड़ी बांसी नदी की सफाई के लिए क्षेत्र के कई नौजवान बृहस्पतिवार की सुबह कोठी घाट पहुंचे। कीचड़ में उतरे युवाओं ने नदी से जलकुंभी और अन्य खरपतवार बाहर निकाला।
विज्ञापन


युवाओं का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में बह रही नदियों की दुर्दशा पर ‘अमर उजाला’ की ओर से लगातार प्रकाशित हो रही खबरों ने दुदही क्षेत्र के नौजवानों को झकझोरा। बुधवार को ही उत्साहित युवाओं ने यहां के शिव-पार्वती मंदिर परिसर में बैठक कर बांसी नदी की सफाई का निर्णय लिया था।

बृहस्पतिवार की सुबह राजन जायसवाल की अगुवाई में युवाओं की टीम बांसी नदी के कोठी घाट पर पहुंची। फावड़ा और टोकरी लेकर पहुंचे नौजवानों ने नदी में सफाई कार्य शुरू किया तो कई अन्य लोग भी साथ हो लिए। करीब दो घंटे तक चले इस सफाई कार्यक्रम में पुल के दोनों तरफ का कचरा साफ किया गया। युवाओं ने वहां से गुजर रहे अन्य लोगों को भी नदियों को बचाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस दौरान ओपी मल्ल, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलदीप मद्धेशिया, शैलेंद्र तिवारी, संजय यादव, पंकज वर्मा, संजय मद्धेशिया, देव नारायण, जयराम, गोरखनाथ, सतीश, अरविंद, रवि, पूजन यादव, पशुपति, अशोक प्रकाश समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें