फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज और कल फिर बारिश के आसार

Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी राहत मिलने वाली नही है। मौसम विज्ञान ने आठ जून तक मौसम का पूर्वनुमान जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें चार और पांच जून को जिले में हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है, लेकिन मौसम की सापेक्षिक आर्द्रता 59-85 प्रतिशत होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के साथ हल्की बूंदाबादी भी हुई, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जिले का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 59 से 85 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 26 से 47 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 08 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान चार और पांच जून को हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें