फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू पूर्णिमा

विज्ञापन
सांसद विजय कुमार दूबे गुरु पूर्णिमा को लेकर कस्बे के रामजानकी मठ के पुजारियों से आशीर्वाद लेते। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा : धार्मिक उत्साह के साथ लोगों ने गुरुचरणों की वंदना की
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को जिले भर में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। सांसद, विधायक और जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर जहां आयोजन हुए वहीं, लोगों ने गुरुजनों और साधु-संतों की पूजा अर्चना कर उनके सद् आचरण को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।
साधु-संतों की हुई पूजा, भेंट किया गया अंगवस्त्र
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा की पडरौना नगर इकाई की तरफ से शहर के सभी मंदिरों और मठों में जाकर साधु-संतों की पूजा की गई। इसके बाद उन्हें अंग वस्त्र और मिष्ठान देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

अज्ञानता के अंधकार में ज्ञान ज्योति प्रज्ज्वलित करने और आत्मबोध कराने वाले गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस दौरान पडरौना नगर मंडल प्रभारी विजय लक्ष्मी मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह अंशु, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, आकाश वर्मा, डॉ अनूप कुमार मिश्रा, भुवनेश्वर त्रिपाठी, आनंद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो वाल्मीकि पांडेय, अरुण त्रिपाठी, देवेश मिश्र, नगर मंडल महामंत्री पडरौना रोहन विश्वकर्मा, मानस मिश्र आनंद रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
नटराज शिव की हुई पूजा-
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती के कलासाधकों ने संस्थाध्यक्ष डॉ. अनिल सिन्हा के आवास पर कल्याण और कलाओं के देवता नटराज शिव की पूजा की। कला साधकों ने अपनी प्रस्तुति भी दी। मुख्य वक्ता बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि कलाओं के देवता नटराज शिव हैं। वह 64 कलाओं के गुरु हैं।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, अंबरीष कुमार विश्वकर्मा, दिनेश भोजपुरिया, अर्चना श्रीवास्तव, वीरेश राय, अशोक कुमार, महादेव प्रसाद गुप्त, रामआशीष राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
00000
मंदिर के महंत की पूजा की
कसया। नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में भी गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महंत त्रिभुवन शरण दास की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सभी ने गुरु दक्षिणा अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापक पुजारी देवनारायण शरण ने ठाकुर जी की आरती उतारी और गुरु वंदना की। इस अवसर पर रामजी पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, सुरेश प्रसाद गुप्त, राजेश वर्मा, आनंद जायसवाल, रामदयाल पटेल, डॉ. हरिओम मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
000000
शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
लक्ष्मीगंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य डॉ. हरिगोबिंद मिश्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिगोबिंद मिश्र ने कहा कि जगत की सत्ता गुरु में समाहित है। प्राचीन काल से ही गुरु पूजन की परंपरा रही है। इस अवसर पर अवधेश पांडेय, सिंधु शुक्ला, राजेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, आशीष मिश्र, देवेंद्र पांडेय, सतीश कुमार, कृपा शंकर, मैनेजर, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
00000
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही की आरएसएस इकाई की ओर से शनिवार को गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इसमें आरएसएस के स्थापना के उद्देश्यों और गुरु महिमा पर चर्चा की गई।
सेवरही नगर पंचायत के एक धर्मशाला में आरएसएस की सेवरही इकाई की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और भारत माता व संघ के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित से हुई। आरएसएस की स्थापना के उद्देश्यों के साथ गुरु महिमा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर खंड प्रभारी सभापति मिश्र, प्रहलाद केशरी, गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, मदन मोहन पांडेय, केदार प्रजापति, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, गणेश सोनी, राजेंद्र वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, सहदेव बर्नवाल, हिमांशु वर्मा, रामजी कसेरा, अजय गुप्ता, आदित्य वर्मा सहित अनेंक स्वयंसेवक मौजूद थे।
000000
अमवाधाम मंदिर हुआ कार्यक्रम
टेकुआटार। क्षेत्र के अमवा धाम मंदिर परिसर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहां मौजूद साधु-संतों एवं अन्य ग्रामीणों ने विधि विधान पूर्वक पूजा-पाठ एवं आरती कर भंडारा का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राम नरेश दास नंदकिशोर, नरीजन दास, रामवृक्ष दास, परमेश्वर, प्रभुनाथ चौबे, ओम प्रकाश, घोटाली चौधरी आदि मौजूद रहे।
00000
सांसद ने गुरु पूर्णिमा पर संतों से लिया आशीर्वाद
कप्तानगंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से कस्बे के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय दूबे भी पहुंचे। उन्होंने साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार को कस्बे के परतावल रोड पर स्थित राम जानकी मंदिर में सांसद ने सबसे पहले ठाकुरजी और हनुमानजी का दर्शन किया। उसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी जयराम दास और ओमकार दास को शाल ओढ़ाकर और मिष्ठान देकर सम्मानित किया तथा उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संतोष जायसवाल, संतोष मद्घेशिया, संजय यादव, बैजनाथ कसौधन, बैजनाथ गुप्ता, सुभाष वर्मा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, संतोष जायसवाल, संजीव पटेल, किशन बंका, मोनू कुमार, सूरज वर्मा, जितेंद्र सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
00000
भाजपा नेताओं ने मंदिर के पुजारी को किया सम्मानित-
पटहेरवा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पीएन राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय राय, पटहेरवा मंडल अध्यक्ष निवास राय के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र के बगही शिवमंदिर पहुंचे। यहां के पुजारी भागवत, हनुमान मंदिर बरवा राजापाकड़, उजारनाथ शिवमंदिर के पुजारी सहित अन्य मंदिरों मठों के पुजारी को सम्मानित किया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, काशीनाथ वर्मा, प्रभुनाथ केसरी, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक तिवारी, राजकुमार सिंह, अरविंद राय, प्रह्लाद कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खड्डा के विधायक ने किया साधु-संतों का अभिनंदन
खड्डा। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने शनिधाम मंदिर में समारोह पूर्वक साधु-संतों का अभिनंदन किया। सम्मान पाकर संत काफी प्रसन्न दिखे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में पहुंचे। इस गांव के शनि धाम मंदिर में साधु-संतों के अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्र के मंदिरों के पुजारी व साधु पहुंचे थे। विधायक ने शनि धाम मंदिर के पुजारी रंगी दास और क्षेत्र के अन्य स्थानों से आए रघुबर गिरी, रामदेव दास, राम आधार, बाल दास, निर्मल दास, कुंदन दास, कल्याण दास, रामचंद्र दास, दुल्हिन बाबा, राम शरण दास, तुलसीदास, केदारी गिरी, त्यागी, बालकृष्ण, श्यामा गिरी, मुनमुनिया बाबा आदि का अभिनंदन किया।
0000000
गुरु की पूजा की
तमकुहीराज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने गुरुजनों का पूजन कर गुरु-शिष्य परंपरा को याद किया। शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने तमकुहीराज शिवमंदिर पहुंचकर पंचेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर के पुजारी को पीतांबरी भेंटकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया।
इस दौरान अवधेश राय, दीपक पटेल, दिनेश सिंह पटेल, सुजीत गुप्ता, सोहन चौहान, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इसी कड़ी में मां भारती संगीत प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
000000
गुरु पूर्णिमश के अवसर पर हुआ सम्मान समारोह
गुरवलिया बाजार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को बागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज गुरवलिया बाजार के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू को कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंधक ने सम्मानित किया।
नीरज सिंह ने कहा कि जीवन में गुरु का अहम स्थान है। गुरुओं के मार्गदर्शक से विद्यार्थियों की जिंदगी में उजाला आता है।
इस अवसर पर श्री अन्नपूर्णा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक, विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य विशाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी, बीएड विभागाध्यक्ष विनीत मणि त्रिपाठी, सूर्यभान गुप्ता, सुशील वर्मा, शुभम मिश्रा, राजन कुशवाहा, सूरज सिंह, धनंजय राव, इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिमलेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, दीपक चौधरी, बीरू, प्रधान गोलू सिंह आदि मौजूद थे।
00000
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन
तुर्कपट्टी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद के विशेषाधिकार समिति के सभापति विजय बहादुर पाठक, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी शनिवार को तुर्कपट्टी महुअवां स्थित ऐतिहासिक गुप्त कालीन सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा पाठ के बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के बाद विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में चौमुखी विकास हो रहा है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं में आज उत्तर प्रदेश काफी आगे जा चुका है। इसके बाद मंदिर के पुजारी बचई पांडेय को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व प्रमुख नारायणी शाही, राधेश्याम पांडेय, प्रतिनिधि वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, दिवाकर मणि, रामबृक्ष गिरी, नंदलाल तिवारी, वीरेंद्र शाही, अमित राय, विद्याधर ओझा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, देवेंदु त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, वरुण राय, दीपक कुमार, अरुण प्रकाश मिश्रा, राजेश चौहान, शैलेंद्र शाही, संतोष गोंड़, संदीप यादव व सुदामा शर्मा मौजूद थे।
00000
सांसद ने संतों को किया सम्मानित
पडरौना। शनिवार को भाजपा की तरफ से सभी मठों और मंदिरों में पहुंचकर संतों व मंदिर के पुजारियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम था। इसी क्रम में सांसद विजय दूबे ने गोरक्षनाथ मंदिर में महंत और सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद यहां बगही धाम मंडल के श्री वैष्णव मंदिर बड़हरवा धाम में ठाकुरजी और हनुमानजी का दर्शन किया। इसके बाद महंत रामनयन दास, रामायणजी और बालक दास कुंजबिहारी को शाल ओढ़ाकर, मिष्ठान व दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इसके बाद सिद्धपीठ बगही धाम मंदिर में मुख्य पुजारी विशंभर दास को सम्मानित किया।
इस दौरान जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष बगही धाम हरिगोविंद रौनियार, मंडल अध्यक्ष नौरंगिया बृजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पांडेय, मंडल प्रभारी संजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पिपरा बुजुर्ग प्रदीप राव, संजय गुप्ता, आनंद दूबे, हरिकेश रौनियार, निखिल उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

00000
छावनी के भन्नुनाथ शिवमंदिर में नंदेश्वर दास को किया गया सम्मानित
पडरौना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के छावनी मोहल्ले में स्थित प्राचीन भन्नुनाथ शिवमंदिर में पहुंचकर लोगों ने नंदेश्वर दास को मंदिर का पुजारी नामित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्म जागरण के संयोजक धनंजय त्रिपाठी, शाखा कार्यवाह संजय कुमार मिश्र, मुख्य शिक्षक सुमेश्वर दत्त, कृष्ण कुमार पांडेय, शिवकुमार श्रीवास्तव, किशोर यादव, गिरजेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। इन लोगों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें