फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कपट्टी पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो से अधिक गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। शनिवार की सुबह तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने सरिसवां चौराहे के पास गांजा के साथ एक महिला को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके पास से दो किलोग्राम 290 ग्राम गांजा बरामद किया है। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सरिसवां निवासी धरमी देवी शनिवार को तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर सरिसवां चौराहे से पास कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदेह होने पर महिला को हिरासत में ले लिया। महिला के पास मौजूद झोले में दो किलोग्राम 290 ग्राम गांजा मिला है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई के दौरान एसओ के साथ एसआई रामसहाय यादव, आकाश गिरी, हेड कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल सौरभ सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार यादव, महिला कांस्टेबल अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें