फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रास्ता अवरुद्ध किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। रास्ता अवरुद्ध किए जाने से परेशान तहसील क्षेत्र के गांव बनवरिया के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव बनवरिया में आबादी की जमीन में सार्वजनिक रास्ता चल रहा है, जो वर्तमान मेंं भी चालू है। कच्चे मार्ग को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से गांव के प्रधान ने सड़क के दो छोर से इंटरलाकिंग करा दिया, लेकिन सड़क के बीच में गांव के दो लोग अवैध रूप से कब्जा कर सड़क निर्माण को पूरा करने में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। प्रधान अलकेंद्र यादव के नेतृत्व में आशा देवी, इंद्रजीत, बच्ची देवी, राकेश श्रीवास्तव, तारकेश्वर शर्मा, मनोज राजेश, संजय, हरिलाल आदि ने एसडीएम को पत्रक सौंप अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें