फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोहरौना का युवक दुबई में लापता

Sun, 06 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव का एक युवक दुबई में गायब हो गया है। सूचना मिलने पर उसके घरवाले काफी परेशान हैं। परिजनों ने सांसद विजय दूबे को प्रार्थना पत्र देकर युवक को घर बुलाने की मांग की है। ग्रामसभा सोहरौना निवासी अरूण कुशवाहा पुत्र शिवपूजन कुशवाहा (25 वर्ष) परिवार की हालत सुधारने के लिए दुबई में एक कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करने गया था। परिजनों के मुताबिक बीते 16 जून को उससे घर पर बात हुई, उसके बाद वह अपना मोबाइल रूम पर छोड़कर लापता है, उससे संपर्क नहीं होने से घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें