फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में अखिलेश: कुशीनगर में अखिलेश- योगी के दुर्ग में रथ की सवारी, पूर्वांचल में भरेंगे हुंकार

Sat, 13 Nov 2021 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो गोरखपुर ब्यूरो

सार

अखिलेश यादव सबसे पहले गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद वह समाजवादी विजयरथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए जीरो प्वाइंट कोनी मोड़ पहुंचेंगे। जनसभा के बाद उनका विजयरथ काफिले के साथ कुशीनगर को प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्वांचल में कुशीनगर से चुनाव-प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। इसकी शुरूआत 13 नवंबर को भगवान बुद्घ की धरती कुशीनगर से होगी। सपा मुखिया 13 और 14 नवंबर को अपने दो दिवसीय अभियान के दौरान कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय रथ से जाएंगे, लोगों से उनकी समस्याएं सुनेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एमएलसी संजय लाठर ने शुक्रवार को दी। उन्होेंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। नगर के एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 13 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष हवाई जहाज से गोरखपुर पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत होगा। उसके बाद विजय रथ पर सवार होकर गोरखपुर-कुशीनगर बार्डर के निकट हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली पहुुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा।
उन्होंने बताया कि कुशीनगर के झांगा बाजार में उनकी पहली सभा होगी। इसके बाद रामकोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज के डीसीएफ चौक पर स्वागत और सभा होगी। इसी दिन पूर्व सीएम की सभा खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ियार बाजार और नौरंगिया में होगी। दिन के लगभग तीन बजे वह पडरौना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के बावली चौक (महाराणा प्रताप चौक) पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के बाद सभा होगी। इसके बाद शाम को कुशीनगर चले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दिन 14 नवंबर को सपा मुखिया का कुशीनगर, फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और सभा का कार्यक्रम है। प्रेस वार्ता के दौरान एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, कैसर जमाल टीटू, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, विजेंद्र पाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में जुटी है सरकार
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एमएलसी संजय लाठर ने कहा कि महंगाई के दौर में प्रदेश सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह कृत्रिम महंगाई है। उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर टैक्स लादे गए हैं। सरकार डीजल-पेट्रोल पर चार-चार प्रकार के टैक्स वसूल रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने किसान, नौजवान, नौकरीपेशा सहित सभी वर्गों के हित को अपने एजेंडे में शामिल किया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी सपा गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें