सेवरही में विजिलेंस टीम के साथ बिजली चेकिंग करते विद्युत विभाग के अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
विजिलेंस टीम ने 23 बड़े विद्युत बकाएदारों की लाइन काटी
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही नगर पंचायत में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने शनिवार को बड़े विद्युत बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 23 बकाएदारों की लाइन काटते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की।
जानकारी के अनुसार अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता और सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने सेवरही के इंदिरा नगर में बड़े बकायेदारों की बिजली चेकिंग की। इसमें 23 बड़े बकाएदारों की बिजली काटते हुए छह बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति करते हुए विभिन्न बिजली के बकाएदरों से 70 हजार रुपये विद्युत राजस्व भी जमा कराया गया।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल, तमकुहीराज के एसडीओ केएम शुक्ल, जेई विकास कुमार साहनी, संविदा विद्युतकर्मी अजय कुमार पांडेय, सुनील तिवारी, विरेंद्र पटेल, राजकुमार, शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।