फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दवाओं की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही सीएचसी की दवाओं की कथित कालाबाजारी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएचसी के एक फार्मासिस्ट की मौजूदगी में एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे और गत्ते में भरी दवाओं को बाइक पर लादकर अस्पताल से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
वायरल वीडियो में कुछ लोग बाइक से दवाएं ले जा रहे व्यक्ति का पीछा करते और उसे वापस सीएचसी की ओर लाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग अस्पताल की सरकारी दवाओं की कथित कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए सवाल उठा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, फाजिलनगर सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हृदयानंद प्रसाद और तमकुहीराज सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. रामभगत गौड़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तीनों सदस्यीय कमेटी वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों, दवाओं के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों और पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है। जांच आख्या आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें