फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर में प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधान पट्टी स्थित मां काली मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा को रविवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात नियमित पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर सभी अपने घर चले गए। सोमवार सुबह जब महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंची तो उन्होंने हनुमानजी की प्रतिमा खंडित अवस्था में देखी। इसके बाद यह खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें