फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के मडुवाडीह टोला में पोस्मार्टम के बाद शव पहुंचा तो परिजन सोमवार को दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर आई पुलिस व नाराज लोगों के बीच बहस हुई। मामला बढ़ता देख विशुनपुरा और बरवापट्टी दोनों थाने की पुलिस तैनात कर दी गई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के आश्वासन पर 11 घंटे बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों का आरोप है कि आधी रात को पुलिस के दबिश देने के बाद युवक छिपने के लिए मक्के के खेत में भागा था। इस दौरान वह खेत की रखवाली के लिए तार में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रामपुर बरहन गांव के मडुवाडीह टोला निवासी सचिन (20) का शव रविवार को सुबह गांव के बाहर मक्के के खेत में मिला। युवक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें