फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2022: इस बूथ पर नहीं होगी मतगणना, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि उस बूथ पर काउंटिंग नहीं की जाएगी। उसे लेकर कई निर्देश हैं। अंत में यदि मार्जिन कम है तो निर्वाचन आयोग से निर्देश लेना पड़ेगा। यदि मार्जिन ज्यादा है तो गणना ही नहीं की जाएगी। इसकी सूचना प्रत्याशियों को दे दी गई है, जैसा कि वहां के आरओ ने मुझे बताया है।
 
विज्ञापन
UP Election result 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों की गिनती बृहस्पतिवार की मतगणना में नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि चुनाव से पहले इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था और ईवीएम भी जमा करा दी गई थी। अब हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्चियों के आधार पर अलग से मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन


जनपद में तीन मार्च को छठें चरण का मतदान हुआ था। जनपद की सात विधानसभा सीटों में फाजिलनगर के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर 105 पर राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं से मॉकपोल कराया गया था। मॉकपोल के जरिए प्रत्याशियों के मत डाले जाते हैं और इसकी तसल्ली की जाती है कि वह वोट संबंधित प्रत्याशी के पक्ष में पड़ा है या नहीं। अभिकर्ताओं की संतुष्टि के बाद मॉकपोल वाले वोट मिटा दिए जाते हैं और उसके बाद नए सिरे से वोट डाले जाते हैं, लेकिन इस बूथ पर मतदानकार्मिक वोटों को हटाने का ध्यान नहीं रहा और मतदान प्रारंभ करा दिया गया।

इसकी जानकारी होने पर प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग को बताया। उनकी रिपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ के मतों की गणना न कराने का निर्देश दिया है। अगर मतगणना समाप्त होने पर जीत-हार का अंतर उस बूथ पर पड़े मतों के बराबर या कम मिलता है तो ऐसी स्थिति में उस बूथ के वीवीपैट की पेपर स्लिप के आधार पर मतगणना कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि उस बूथ पर काउंटिंग नहीं की जाएगी। उसे लेकर कई निर्देश हैं। अंत में यदि मार्जिन कम है तो निर्वाचन आयोग से निर्देश लेना पड़ेगा। यदि मार्जिन ज्यादा है तो गणना ही नहीं की जाएगी। इसकी सूचना प्रत्याशियों को दे दी गई है, जैसा कि वहां के आरओ ने मुझे बताया है।

अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी बूथ पर कार्रवाई की खबर
बरवा राजापाकड़ के 105 नंबर के इस बूथ पर मतगणना कार्मिकों की लापरवाही और उस बारे में कार्रवाई की खबर अमर उजाला में चार मार्च के अंक में प्रकाशित की गई थी। उस बूथ पर तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर की गई थी।

हुआ यह था कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-105 पर प्रेक्षक अविनाश ढाकने सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश गुप्ता के साथ राजापाकड़ के बूथ का निरीक्षण किए थे। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में ड्यूटी के दौरान रितु मिश्रा अपने भाई कुलदीप के साथ दिखाई पड़ी थीं। वहीं दूसरी कर्मचारी अमरावती देवी के साथ उनके पति रामदरश दिखाई पड़े थे। दोनों पर आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें