संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी एक युवक को बिहार निवासी उसके मामा ने ही एसबीआई का अधिकारी बनकर लाखों का चूना लगाया है। भांजे की तहरीर पर पुलिस ने मामा समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामपुर बंगरा निवासी रजनीश कुमार ठाकुर को उसके सगे मामा अरविंद कुमार ठाकुर जो गांव कररिया थाना गोपालगंज निवासी हैं। आठ जनवरी 2024 को एसबीआई अधिकारी बनकर फोन किया और भांजे के माता-पिता को भ्रमित कर विश्वास में लिया। इसके बाद रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 जनवरी 2025 को 70 हजार व एक लाख खाते में तथा फोन पे और गुगल पे से भी रुपये मांगे। कुल 6.20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए।
अब रुपये मांगने पर मारने की धमकी दे रहा है। तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मामा अरविंद कुमार समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।