-पांच बोरा गोदाम के बाहर रखे खाद के लिए हुआ विवाद
-अधिक भीड़ देखकर सचिव खाद वितरण करने से किया मना
-किसानों ने सचिव पर अधिक रुपये लेकर खाद वितरण करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/टेकुआटार। रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा सिधावे में किसान सेवा सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को यूरिया खाद के वितरण को लेकर समिति के सचिव व किसानों में झड़प हो गई। इसके चलते देर शाम पांच बजे तक समिति पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताते चलें कि बृहस्पतिवार को सुबह यूरिया खाद को लेकर सिधावे समिति पर खाद के लिए किसान सुबह से ही लाइन में लगे रहे, लेकिन 11:00 बजे तक समिति के सचिव शुभनरायण राव मौके पर नहीं पहुंचे थे। बारह बजे सचिव के पहुंचने के बाद आधार कार्ड जमाकर खाद वितरण शुरू हुआ कि पांच बोरा खाद गोदाम के बाहर रखा था। इसको लेकर किसानों ने सचिव से पूछा कि हम लोग सुबह से कतार में लगे और एक बोरा आप खाद नही दे रहे और किसी को पांच बोरा दे रहे है, जिसका संतोष जनक जवाब सचिव ने नहीं दिया।
इसको लेकर किसानों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों व सचिव के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसान गृजेश पाल सिंह, नाथूसिंह, कमलेश तिवारी, अजय यादव, डेबा यादव, महेश राजभर, कुंदन राजभर, अंकुर यादव अमरनाथ गोड़ आदि का आरोप है कि समिति के सचिव और उनके बेटे समिति पर यूरिया खाद 266 रुपये की जगह 280 रुपये प्रति बोरा बेचा जा रहा है। खाद को रात में अधिक मूल्य पर बेचा जाता है।आरोप है कि चुनिंदा लोगों को खाद आसानी से मिल जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिव को हिरासत में लेने के बाद गोदाम के बाहर रखे खाद को थाना लेकर चली गई।
-
सुबह गोदाम पर खाद वितरण के लिए पहुंचा तो किसानों की भीड़ अधिक थी। खाद को लेकर कुछ किसानों ने बदसलूकी किया। इसकी सूचना थाने पर और विभागीय अधिकारियों को दिया। थाने पर व विभागीय अधिकारियों को दिया। किसानों का आरोप निराधार है। झड़क के दौरान एक युवक 66 बोरी खाद की बिक्री का 16 हजार रुपये झपट ले गया।
-सचिव शुभनरायण राव सचिव
-खाद वितरण के दौरान विवाद की सूचना और खाद को अधिक मूल्य पर बेचने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
-नीरज गौड़ आर
-
खाद वितरण में हंगामा वाली खबर में पुलिस का वर्जन जोड़े-खाद वितरण के दौरान विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सचिव को हिरासत में नहीं लिया गया है। खाद के लिए किसान काफी हंगामा कर रहे थे।
-राजप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष रामकोला