फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से चाचा की मौत, भतीजा सहित दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से चाचा की मौत, भतीजा सहित दो झुलसे
विज्ञापन

दिलीपनगर गांव के कुलकुला जंगल में हुआ हादसा
कसया (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के कुलकुला जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम खराब होने पर बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा व एक अन्य अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के गांव सिसवा मुड़ीकटवा निवासी अजीमुद्दीन (23) भतीजे असगर (13) के साथ कुलकुला जंगल के पास खेत में गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस बीच दोपहर में तेज हवा व गरज-चमक के साथ हुई बारिश से बचने के लिए अजीमुद्दीन भतीजे असगर के साथ जंगल में एक बरगद के पेड़ के नीचे चले गए। इनके गांव के जयश्री राजभर भी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान आकाश से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अजीमुद्दीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। झुलसे असगर व जयश्री की हालत चिंताजनक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें