फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सुबह टहलने निकले कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में सुबह टहलने निकले कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

रामपुर बगहां गांव के कुट्टी टोला में हुई दुर्घटना
रामकोला(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के कुट्टी टोला में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे सड़क पर टहल रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर बगहां गांव के कुट्टी टोला निवासी 55 वर्षीय काशी प्रसाद लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं। वह सुबह रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर टहल रहे थे। करीब पांच चार पहिया वाहन चालक उन्हें टक्कर मार दिया। दुघर्टना के बाद चालक कुछ दूर आगे जाने के बाद वाहन छोड़कर भाग गया। रामकोला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नितेश ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामकोला थाने के एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें