पिपरा कनक। पटहेरवा पुलिस व सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर की संयुक्त टीम ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूट का माल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह थाना पटहेरवा पुलिस टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की मदद से लूट में वांछित दो वांछित अभियुक्तों को फोरलेन के महुअवा से पिपरा कनक जाने वाली सड़क से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगण की पहचान प्रियेश (19) कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा साकिन परसौनी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व गोलू चौहान (20) पुत्र छोटेलाल चौहान निवासी वार्ड नं0 6 फाजिलनगर थाना पटहेरवा कुशीनगर के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल, लेडीज पर्स व 1400 रुपये बरामद किया गया।