गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव में एक युवती का आपत्तिजनक फोटो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने गांव के एक युवक पर फोटो व ऑडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
युवती की मां के अनुसार, जावेद पुत्र मंसूर अंसारी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो और ऑडियो वायरल कर रहा है। जब इस संबंध में जावेद के पिता मंसूर अंसारी से पूछताछ की तो उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।