तमकुहीराज । मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर चखनी गांव के पास और सिसवा नहर के समीप छोटे पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। दोनों पुलों का निर्माण 6.95 कराेड़ रुपये से कराया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार की मांग पर क्षेत्र के तमकुहीराज-सिसवा-अहिरौलिदान मार्ग स्थित चखनी के पास बड़ी नहर पर पुल के निर्माण व सिसवा नाहर के समीप पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। तमकुहीराज विधायक की ओर से पत्र भेजकर चखनी के समीप पुल के निर्माण 210.32 लाख रुपये व सिसवा नाहर के समीप 485.28 लाख रुपये की लागत से पुल के निर्माण की मांग की गई थी। निर्माण कार्य कराए जाने के लिए शासन की ओर एक करोड़ 68 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।