फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिन पहले मारपीट मामले में सात पर केस

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को उसके ससुराल से गांव का एक दूसरे समुदाय का युवक भगा ले गाया है। इस मामले में गोरखपुर के गुलरिहा थाने में केस दर्ज है। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच पांच दिन पूर्व मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं को चोटें आई थी।
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर होने पर उसका गोरखपुर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस इस मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। मारपीट के एक पक्ष की महिलाएं घर में ताला बंदकर अपने मायके में चली गई हैं। हालांकि, दूसरे पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने कपड़े जला दिए और तरह-तरह की प्रताड़ना दी।
नेबुआ नौरंगिया थाना के रामपुर बांगर गांव के लौकरिया टोला में निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी गोरखपुर जिला के गुलरिहा थाने के एक गांव में हुई है। गांव का रहने वाले राज मोहम्मद पर उसे भगा ले जाने का आरोप है। ससुराल पक्ष वालों ने गुलरिहा थाने में केस भी दर्ज कराया है। युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन अभी तक युवती का पता नहीं चल सका है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पांच दिन पूर्व मारपीट हुई, इसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं को चोटें आई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने महिलाओं को प्रताड़ित किया। पुलिस दोनों पक्षों के बीच मारपीट का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें