फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम की जांच में दो अवैध मिले दो स्कूल, सील

Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर शनिवार को एसडीएम की अगुवाई में गठित तीन सदस्यीय टीम ने ब्लाक क्षेत्र के दो स्कूलों को सील कर दिया। नोटिस चस्पा करते हुए सभी बच्चों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और एसडीआई रीता गुप्ता के नेतृत्व में एचएस एकेडमी पेमली की जांच की गई। यह स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। जिसमें 79 छात्रों का नामांकन था। इसके बाद आरपी पब्लिक स्कूल मठिया की जांच की तो बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। इस स्कूल में 71 बच्चों का नामांकन था। दोनों स्कूल से बच्चों को निकाल कर घर भेज दिया गया और स्कूल गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया

एसडीआई रीता गुप्ता ने बताया कि दोनों स्कूल के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि अपने बच्चों का नामांकन पास के परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही कराएं। किसी अविभावक को कोई असुविधा हो तो कार्यालय या नजदीकी परिषदीय स्कूल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें