तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शनिवार को वारंटियों के खिलाफ अभियान चला कर दो महिलाओं सहित पांच वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वारंटियों में राम इकबाल , रिंकू देवी, लालसा देवी पत्नी हरी प्रसाद निवासी पकड़ीयार पूरब पट्टी थाना सेवरही, प्रहलाद व नागेंद्र गुप्ता उर्फ गोलू निवासी गांधी नगर थाना सेवरही शामिल है।