फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के लतवाचट्टी एवं टड़वा चौराहे पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। महिला के साथ जा रहे उसके ननदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र स्थित नौका टोला निवासी रमावती देवी (45) पत्नी हरेश बैठा विशंभरपुर थान क्षेत्र के मटिहनिया निवासी ननदोई बृजेश बैठा के साथ गोपालपुुर स्थित मायके कोशी भरने जा रही थीं। लतवाचट्टी के पास सड़क पार करते वक्त उनकी बाइक तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में आ गई। हादसे में रमावती देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बृजेश बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल बृजेश को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना टड़वा चौराहे पर शाम चार बजे हुई। लतवा मुरलीधर के टड़वा टोला निवासी कमला ठकुराई (60) साइकिल से लतवाचट्टी बाजार करने जा रहे थे। वह फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि बिहार की तरफ जा रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कमला ठकुराई की मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में तरयासुजान के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि सुबह हुई दुर्घटना में बिहार निवासी रमावती पत्नी हरेश बैठा एवं लतवा मुरलीधर निवासी कमला ठकुराई की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें