फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगडीहा और खुरहुरिया के बीच तथा सालिकपुर चौकी के निकट हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोर सहित दो की मौत
विज्ञापन

बोदरवार/छितौनी (कुशीनगर)। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात एक बुुजुर्ग महिला गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग पर मगडीहा और खुरहुरिया गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जबकि बुधवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेकर आते समय 17 वर्षीय एक किशोर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर मंगलवार की देर रात मगडीहा एवं खुरहुरिया गांव के बीच में 60 वर्षीय एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह खुरहुरिया गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए निकले तो रेलवे लाइन के बगल में स्थित गड्ढे में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा था। यह खबर जैसे ही फैली, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इस घटना की सूचना खुरहुरिया के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम यादव, विशाल कुमार तिवारी, अरुण कुमार एवं महिला कांस्टेबल सोनम अग्रहरि मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को थाने ले आई और उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के निवासी सत्येंद्र उर्फ राजा (17) पुत्र मैनेजर चौहान रेललाइन पार कर शाहपुर रेता क्षेत्र में भैंस के लिए चारा लाने गया था। बुधवार दोपहर चारा लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान सालिकपुर चौकी के निकट रेल लाइन पार करते समय नरकटियागंज से गोरखपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सालिकपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्येंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं तो बहनों की चीत्कार से मातम छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें