फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की महिला वॉलीबॉल टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम विजयी
विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। स्व. रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल कुबेरस्थान के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच लखनऊ की टीम ने 25/17 व 25/20 अंकों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन-तीन सेट का दो सेमीफाइनल व एक फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ तथा मेरठ की टीम के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम 27/25 तथा 25/13 से पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश की। दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर तथा सिद्धार्थनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम 25/21 तथा 25/15 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश की। इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लखनऊ तथा गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया। दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 25/17 तथा 25/20 से खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुकाबले में गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम को कार्यक्रम के आयोजक विनय राय ने पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नेशनल रेफरी शिवाजीत सिंह रहे तथा सह निर्णायक नेशनल रेफरी नीलिमा मिश्रा रहीं। स्कोरर राकेश त्रिपाठी तथा लाइन मैन शिवांश पांडेय, अनूप यादव, अवधेश पांडेय व गोलू यादव रहे।
विज्ञापन

इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक तथा उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएन मिश्र, एसओ कुबेरस्थान संजय कुमार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्त, प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, श्रीप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, दुर्गादयाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें