फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा से देशी शराब बरामदगी मामले में फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा प्रबंधक सहित दो आरोपियों को जेल
विज्ञापन

तीसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
बुधवार को 120 लीटर स्प्रिट सहित शराब पैकिंग के सामान हुए थे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के सपहां गांव के अंसारी टोला स्थित मदरसा और दो घरों से बरामद हुई स्प्रिट और शराब पैकिंग के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार मदरसा प्रबंधक सहित दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ने एसओ और स्वॉट टीम के सहयोग से सपहां गांव के अंसारी टोला में छापा मारा था। इस गांव में स्थित मदरसा अरबिया इजशादुल उलूम में देसी शराब की पैकिंग के सामान मिले थे। विद्यालय के प्रबंधक इरशाद अहमद को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने गांव के विनोद यादव के घर पर छापा था। वहां भी भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद हुआ था। उसके बाद पुलिस दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को लेकर थाने लेकर चली आई। आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह की तहरीर पर मदरसा के प्रबंधक इरशाद अहमद सहित सपहां निवासी विनोद यादव व ध्यानचंद यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पकड़े गए मदरसा के प्रबंधक, विनोद यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मदरसा संचालक और विनोद यादव को जेल भेज दिया गया। फरार ध्यानचंद यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा मार रही है। साथ ही इसमें लिप्त अन्य व्यक्तियों को भी तलाश की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए मदरसा संचालक सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें