फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांवों के रास्ते से निकल रहे मोरंग लदे ट्रक

Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार/सलेमगढ़। सख्ती के बावजूद मोरंग लदे ट्रकों की अवैध तरीके से कुशीनगर जिले में एंट्री कराने वाले गिरोह का तिलिस्म नहीं टूट रहा है। गांवों के रास्ते मोरंग लदे ट्रकों की एंट्री आसानी से करा दी जा रही है।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से गांवों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। हफुआ बलिराम गांव के लोगों ने एक दिन पूर्व ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन किया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी को नेटवर्क के बारे में पता लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यूपी और बिहार की सीमा पर पशु परिवहन और मोरंग लदे वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक वाहन और बिहार सीमा पर सुबह के समय मोरंग लदे ट्रकों की कतारें दिखने के बाद स्थानीय लोग सीमा पर जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद भी हाईवे पर मोरंग लदे ट्रकों की एंट्री कराने वाले गिरोह की सक्रियता कम नहीं हुई है। गोपालगंज जिले के बथना कुटी से मोरंग वाले ट्रक हाईवे छोड़ दे रहे हैं और तरायासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ बलिराम, हफुआ जीवन, तरया लच्छीराम चौराहा से मठिया होते हाईवे पर चले आ रहे हैं। तरया लच्छीराम चौराहा से जिले में हाईवे के अलावा आने के लिए दो और रूट हैं, जिसका इस्तेमाल ट्रक चालक कर रहे हैं। इधर, गोपालगंज जिले के कटेया क्षेत्र से सटे मार्ग पर सुबह के समय मोरंग से लदे ट्रकों की लंबी कतारें सड़क किनारे खड़ी दिखाई देने की बात स्थानीय लोग बताते हैं। उनका कहना है कि बाद में ये वाहन क्रमवार उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। यदि वाहनों के पास वैध परमिट और खनन चालान हैं तो परिवहन नियमानुसार माना जाएगा, लेकिन दस्तावेजों के अभाव में कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें