फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइको की टक्कर, दो किशोर समेत पांच घायल

Tue, 30 Jun 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर महुअवा गांव के सामने सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर में दो किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज के अभय भारती (35) बाइक से अंजली प्रसाद (35), आर्यन (12) और अदिति (10) को लेकर फाजिलनगर जा रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे महुअवा गांव के सामने पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक देवरिया वृत्त, थाना पटहेरवा के इजहारुल हक (21) चला रहे थे। दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अभय भारती, अंजली प्रसाद, आर्यन और अदिति को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल इजहारुल हक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर हुई है। एक बाइक पर सवार चार लोगों का कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें