गोरखपुर से धान की भूसी लेकर बिहार जा रहे ट्रक रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 चौहान पट्टी गांव के पास पेट्रोल के करीब उत्तरी लेन पर पहुंची थी कि उसका पीछे का पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर चौहान पट्टी गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात पहिया ब्लास्ट होने से ट्रक धू-धूकर के जलने लगा। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई और दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, इसके बाद अवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर से धान की भूसी लेकर बिहार जा रहे ट्रक रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 चौहान पट्टी गांव के पास पेट्रोल के करीब उत्तरी लेन पर पहुंची थी कि उसका पीछे का पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से धान की भूसी आग पकड़ लिया। आग लगने के बाद चालक,खलासी ट्रक से कूदकर जान बचाई। आग लगने के बाद लोगो की भीड़ जुट गई। हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जोकवा बाजार तक दोनों लेन एक घंटे तक जाम रहा। सूचना के एक घण्टे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन ट्रक जलकर राख हो चुका था। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।