खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के दोमुहानघाट और अन्य सीमा चौकियों पर कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में नौवीं स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को गुलदस्ता भेंट देकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए स्वर्गीय मुख्य आरक्षी (सामान्य) मो. हुसैन की धर्मपत्नी इल्मा बेगम को वाहिनी की तरफ से स्थापना दिवस के अवसर पर उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर डॉ. राजीव रंजन, कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ. सुशांत शहाजी पारकर, द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा), अभिनव कुमार सिंह, सुबीर घोष मौजूद रहे। संवाद