फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रूट पर आज से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज-थावे रूट पर आज से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही व तमकुहीरोड में होगा स्टॉपेज, आरक्षित टिकट पर ही हो सकेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर कोरोना संक्रमण के कारण बंद गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार(आज) से शुरू होगा। यात्री केवल आरक्षित टिकट पर ही यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कप्तानगंज, पडरौना और तमकुहीरोड रेलवे आरक्षण केंद्र या फिर ऑनलाइन टिकट यात्री ले सकते हैं।
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर मार्च में लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन बंद है। रेल प्रशासन ने 13 जनवरी से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है। गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाने के लिए समय सारिणी की घोषणा हुई है। इसके लिए स्टेशनों पर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही और तमकुहीरोड स्टेशन पर ही इसका ठहराव होगा। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक निखिल रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन के लिए जरूरी तैयारियां हो चुकी हैं। यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इस ट्रेन में केवल आरक्षित टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

सुबह 5.12 बजे और रात में 9.23 बजे पहुंचेगी पडरौना
तमकुहीरोड। बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार व सोमवार को चलने वाली यह विशेष गाड़ी गोरखपुर स्टेशन से सुबह 3.35 बजे चलेगी। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 4.28 बजे पहुंचेगी। रामकोला स्टेशन पर 4.53 बजे, पडरौना में सुबह 5.12 बजे, दुदही में 5.30 बजे और तमकुहीरोड में 5.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह पाटलिपुत्र (पटना) स्टेशन से 14.55 बजे से चलकर 20.53 बजे तमकुहीरोड, 21.06 बजे दुदही, 21.23 बजे पडरौना, 21.40 बजे बजे रामकोला और 22.15 बजे कप्तानगंज स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें