फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में सुलभ शौचालय की मांग को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय एकीकरण व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने शहर में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मलिन बस्तियों के लोगों को आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल ने बताया कि सुभाष चौक, रामकोला रोड, तिलक चौक और जटहां रोड जैसे इलाके महत्वपूर्ण हैं। इन स्थानों पर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और पड़ोसी प्रांत बिहार से हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। इतना महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद यहां सुलभ शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका को कई बार मांग पत्र सौंपे गए हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। सुलभ शौचालयों के अभाव में महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। मनोज मोदनवाल ने शहर की मलिन बस्तियों के लिए भी मांगें रखीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आवास बनवाकर उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह, जोझन सिंह, अमित मोदनवाल, प्रमोद कुमार तिवारी, रवि सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें