फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से शुरू होगी विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दिन के दो बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी।
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा होने के नाते इस बार वार्षिक परीक्षा के लिए जिले के सभी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में एक राजकीय, चार वित्तपोषित और 43 स्ववित्तपोषित समेत कुल 48 डिग्री कॉलेज संचालित होते हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक वर्ग और स्नातकोत्तर वर्ग की प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी है। स्नातक द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा मंगलवार से दो पालियों में शुरू हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दिन के दो बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा कक्षों को सैनिटाइजर कराने के साथ कोविडके सभी गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान बिना मॉस्क के किसी भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर को संकलन केंद्र बनाया गया है। उदित नारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय कर्मचारियों और परीक्षार्थियों को कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य रूप से पालन किया जाना है। परीक्षा भवन में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें