फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर पांच हजार लोग करेंगे योगाभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की तरफ से शनिवार की सुबह छह बजे से आठ बजे तक एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के तहत बुद्ध परिनिर्वाण स्थली (बुद्ध मंदिर) कुशीनगर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्यटन स्थल, पार्क व अन्य खुले स्थानों पर करीब पांच हजार लोग योग करेंगे। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज के साथ ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
योगाभ्यास के लिए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। योग के लिए परिसर में छोटे-बड़े तीन पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें पांच हजार लोग एक साथ योग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर कुंवर बहादुर सिंह होंगे। मंदिर परिसर में एक तरफ विशिष्ट लोगों के लिए वीआईपी पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों के लिए भी दो पंडाल बनाए गए हैं। जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के करीब दो हजार की संख्या में विद्यार्थी भी आमंत्रित किए गए हैं। प्रशासन ने यहां के प्रमुख भारतीय व विदेशी बुद्ध विहार, धर्मशाला व होटल आदि के प्रबंधकों को भी आमंत्रित किया है। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस भी सतर्क है। इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी प्रवेश द्वार पर लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
जिला यूनानी अधिकारी डाॅ. दयाशंकर शर्मा ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगाभ्यास का कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से प्रारंभ होगा। इसके अलावा जिले के सभी विद्यालयों में योग दिवस के मौके पर रंगोली, वाद विवाद समेत अन्य प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें