फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी

Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के टोला श्रीराम पट्टी में शुक्रवार सुबह छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला छत के ठीक ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल और फिर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

27 मई को ही बिजली विभाग की लापरवाही से इसी जगह पर सरकारी विद्यालय के गेट पर हाइटेंशन तार गिर गया था। गनीमत रही कि विद्यालय ग्रीष्मावकाश के कारण बंद था। तब विभाग अगर चेता होता तो यह हादसा नहीं हुआ होता। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव के श्रीराम पट्टी टोला में शुक्रवार सुबह छत पर कपड़ा सुखाने गई नगीना प्रसाद की बेटी सुमिरा देवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई जब। वह बगल के विद्यालय की छत पर गिरे आम को उठा रही थी। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह छटपटाकर गिरकर अचेत हो गईं। गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें