किसान पीजी कालेज सेवरही में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम एस. राजलिगंम व एसपी सचिंद्र पटेल?
- फोटो : KUSHINAGAR
आज कप्तानगंज और सेवरही में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर 1.25 बजे जिले में आ जाएंगे। उनका हेलिकॉप्टर रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज में बने हेलिपैड पर उतरेगा। यह हेलिपैड कप्तानगंज तहसील के पीछे बनाया गया है।
जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 1.30 बजे कार से मंच तक पहुंचेंगे। उसके बाद तीन बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन बजकर पांच मिनट पर राजकीय हेलिकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 3.20 पर किसान पीजी कॉलेज सेवरही पहुंचेंगे।
वहां 3.30 पर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.05 बजे वह एमपी पॉलिटेक्निक कॉलेज गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।