फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला-कप्तानगंज रोड स्थित कस्बा के एक पेट्रोल पंप के बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर उन्हें प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के सज्जन छपरा निवासी अविनाश चौहान, घुरहू छपरा निवासी मुरारी यादव व कमलेश यादव एक ही बाइक पर सवार कहीं जा रहे थे। अभी कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि वे तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें