फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुए आभूषणों के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने सपहां रोड के पास हुई चोरी का खुलासा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने सपहां रोड के पास हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी हुए आभूषण और नकदी के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि रविवार को कसया थाने की पुलिस ने जिन तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, उनका नाम सोनू मद्धेशिया है, जो कसया थानाक्षेत्र के सबया गांव का निवासी है। उसके पास पीली धातु में जड़ा स्टोन का हार और 5720 रुपये नकद बरामद हुआ है। दूसरे व्यक्ति का नाम विरन दुबे है, जो वीर सावरकर नगर छोटकी सबया थाना कसया का निवासी है। इसके पास पीले धातु की दो चूड़ी स्टोन के साथ, पीली धातु की एक चेन, एक सफेद धातु का सिक्का, एक चांदी की अंगूठी सफेद धातु स्टोन और 12870 रुपये नकद बरामद हुआ है। इनके साथ अकरम अंसारी निवासी सैदपुर डुमरा थाना पातेपुर जिला वैशाली (बिहार) भी गिरफ्तार हुआ है। उसके पास चांदी की चार की पायल और अन्य सामग्री के साथ 1225 रुपये नकद बरामद हुआ है। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें