फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर वोट न देने पर धमकी देने का आडयो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेकर वोट न देने पर गालियां
विज्ञापन

और धमकी देने का ऑडियो वायरल
पडरौना। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक बीडीसी सदस्य के रुपये लेकर भी वोट न दिए जाने से संबंधित ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उस पक्ष की जीत हो जाने पर बीडीसी सदस्य की तरफ से रुपये लौटाने की पेशकश की गई है, जबकि जीतने वाले पक्ष की तरफ से इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सदस्य को गालियां और धमकी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवारों ने सारे दांव आजमाए। वायरल हुए ऑडियो में ऐसे ही एक उम्मीदवार से एक बीडीसी सदस्य ने वोट के बदले रुपये तो ले लिए, लेकिन वोट नहीं दिया। उस उम्मीदवार की जीत के बाद भेद खुलने के डर से बीडीसी सदस्य ने रकम वापसी की पेशकश की, जिस पर उस पक्ष की तरफ से इस बात पर ऐतराज जताया गया है कि वोट नहीं देना था तो रुपये क्यों लिए। गालियां देते हुए धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें